मुकबधिर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.12.2024 को मंदबुद्धि (अर्थविक्षिप्त) मुकबधिर महिला शाम करीबन 04.00 बजे नहाने के लिये घर से निकली थी वापस घर नही आने पर परिजनों के द्वारा ढुढ़ने पर पड़ियाइन के तीन लड़के मुकबधिर को मोटर सायकल मे बैठाकर अमलीकापा खार मे ले जाकर दैहिक शोषण (बलात्कार) किये है और मोबाइल से विडियो फोटो खींचे है।

उक्त तीनो राजु टंडन, बिरीज पात्रे, जलेश कुमार रात्रे को गांव वाले पकड़े है इस संबंध मे सुचना प्राप्त होने पर तत्काल जरहागांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके पर पुछताछ कर वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया जिस पर मामले के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जाने परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, पंकज पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 207/24 धारा 137 (2), 140 (4), 64(2)(k),70 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर मंदबुद्धि (अर्थविक्षिप्त) पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता के मां का कथन लेख किया गया, प्रकरण मे आरोपीगण 1. राजु टण्डन पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष 2. बिरीज रात्रे पिता चंदु उम्र 30 वर्ष 3. जलेश कुमार रात्रे पिता लीलदास उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम पड़ियाइन थाना पथरिया जिला मुंगेली का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक सुशील बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, सउनि रामकुमारी यादव, प्र.आर. महेश राज, आर. उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *