BILASPUR.कोल स्केम मामले में सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आईएएस रानू साहू के जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जिसमें जस्टिस ने सभी पक्षकारों की दलील को सुना। जिसके बाद रानू साहू के जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे आईएएस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। वे जुलाई माह से जेल में बंद है। इससे पूर्व की भी कई बार सुनवाई हुई लेकिन अभी तक जमानत नहीं मिल पाया है।
बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस रानू साहू को बीते साल जुलाई माह के 22 तारीख को गिरफ्तार किया था। आईएएस रानू साहू अभी तक जेल में बंद है इससे पहले उन्होंने जमानत के लिए लोवर कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन वहां पहले ही याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद रानू साहू ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हो सका है। कोयला घोटाला में शामिल होने का आरोप है।
इस मामले में आईएएस रानू साहू के अलावा, सौम्या चौरसिया, सीमर विश्नोई, एसएस नाग, सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं के भी इस मामले में शामिल होने का आरोप है। अभी जांच चल रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179453
Total views : 8210507