स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी पहुंचे सिम्स, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किया जाएगा काम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सिम्स में अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट लगातार राज्य शासन व जिला प्रशासन को फटकार लगा रहा है। ताकि सिम्स की व्यवस्था में सुधार हो सके। यहां आने वाले मरीजों का सही से उपचार हो सके। पिछले कुछ दिनों से व्यवस्थाएं बदली भी है।

सैनिक स्कूल में रिक्त पदों की भर्ती, मंगाए गए है आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

स्कूल में हादसा मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, लापरवाही करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं
BILASPUR. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शनिवार को बिलासपुर के सिम्स पहुंचे। जहां पर पहुंचकर उन्होंने वहां का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री सिम्स में मरीजों व वहां के कर्मचारियों से भी बात करते रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स के वर्तमान व्यवस्था को लेकर खुशी जाहिर की साथ ही आने वाले दिनों में इसे और भी बेहतर करने की बात कहीं

बता दें, सिम्स में अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट लगातार राज्य शासन व जिला प्रशासन को फटकार लगा रहा है। ताकि सिम्स की व्यवस्था में सुधार हो सके। यहां आने वाले मरीजों का सही से उपचार हो सके। पिछले कुछ दिनों से व्यवस्थाएं बदली भी है। वहीं इसी बीच प्रदेश के नए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिम्स पहुंचे। उन्होंने सिम्स का निरीक्षण किया साथ ही व्यवस्था का जायजा लिया।

उनके साथ कलेक्टर अवनीश शरण, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। हमारा प्रयास रहेगा कि बिलासपुर में एम्स से भी बेहतर सुविधा देने वाले अस्पताल हो। इसके लिए राज्य सरकार केन्द्रीय मंत्री से बातचीत भी करेंगे। कोरोना के रोकथाम के लिए भी मंत्री ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के लिए हम तैयार है। यदि आया तो उससे निपटने के लिए व्यवस्थाएं है।

रिक्त पदों की होगी भर्ती
मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि सिम्स में स्टॉफ की जरूरत है वहीं कई अन्य अस्पतालों में भी रिक्त पद है। इन सब में जल्द ही भर्ती की जाएगी। ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो सके।

निर्माणाधीन सुपर अस्पताल जल्द ही बनेगा
मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में बनने वाला सुपर अस्पताल जल्द ही शुरू किया जाएगा। सौ दिन के भीतर ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *