नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
सेंट माइकल स्कूल की अतिरिक्त इमारत का किया गया उद्घाटन
कांकेर। सेंट माइकल हायर सेकेंडरी विद्यालय की अतिरिक्त इमारत का उद्घाटन समारोह कल दिनांक 16.6.2024 को शाम 06 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि बिशप कैथोलिक डायसिस जगदलपुर के फादर जोसेफ कोल्लमपरमपिल (सी. एम. आई.) एवं पूर्व प्रधानाचार्य फादर टॉमी एवं वर्तमान में मैनेजर फादर प्रवीण थॉमस एवं प्रधानाचार्य फादर मनीष एंटोनी की अध्यक्षता में एवं पूरे गैर शिक्षक कर्मचारी एवं शिक्षक कर्मचारी के समक्ष आशीर्वाद समारोह संपन्न की गई रात्री भोजन के बाद समारोह का समापन किया गया।
विद्यालय की इतिहास की बात करें तो यह विद्यालय जगदलपुर धर्मप्रांत के दूरदर्शी लोगों के द्वारा कई वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है इसकी शुरुआत वर्ष 1974 में कांकेर के ऑफिसर्स क्लब में एक प्री प्राइमरी विद्यालय के रूप में हुई थी और गोविंदपुर गांव के पास नए विद्यालय का भवन निर्माण 25.1.1976 को हुआ था । सेंट माइकल सीजी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में विकसित हुआ था और पहला बैच 1997 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था बाद में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया और अप्रैल 2016 से सीबीएसई में सम्बद्ध किया गया।वर्तमान में यह विद्यालय कांकेर जिले का सबसे उच्च स्तर का विद्यालय है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240083
Total views : 8288413