सुशासन दिवस के नाम पर भाजपा मनाएगी अटल बिहारी की जयंती
श्रद्धांजलि सभा सहित मण्डल और जिले में होंगे विविध आयोजनदेश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न रचनात्मक के आयोजन किए जाएंगे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रत्येक जिलों को भेज दिया गया है
जिसके अनुरूप ही कार्यक्रम किए जाने हैं 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी अपने नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपाई जी की जयंती को सुशासन दिवस के नाम पर मनाएगी जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 3.00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अटल जी के जीवन ओर योगदान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों ओर प्रेरक प्रसंगों पर अखबारों में लेख ओर ब्लॉग लिखना,भाजपा के सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अटल जी के योगदान,विरासत ओर वर्तमान भाजपा सरकार की उपब्धियों का बखान करना जैसे कार्यक्रम का समावेश कर कार्यक्रम किए जाएंगे
इसके साथ ही अटल जन्म शताब्दी के लिए लोगो प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें युवाओं ओर आम जनता को भाग लेने प्रोत्साहित किया जाएगा इसी तरह जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम किए जाएंगे जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने इस समारोह में भाग लेने भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति,मोर्चा/प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री/प्रकोष्ठ संयोजक,भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल संगठन प्रभारी,जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है ।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163305
Total views : 8188108