सुशासन दिवस के नाम पर भाजपा मनाएगी अटल बिहारी की जयंती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन दिवस के नाम पर भाजपा मनाएगी अटल बिहारी की जयंती

श्रद्धांजलि सभा सहित मण्डल और जिले में होंगे विविध आयोजनदेश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न रचनात्मक के आयोजन किए जाएंगे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रत्येक जिलों को भेज दिया गया है

जिसके अनुरूप ही कार्यक्रम किए जाने हैं 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी अपने नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपाई जी की जयंती को सुशासन दिवस के नाम पर मनाएगी जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 3.00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अटल जी के जीवन ओर योगदान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों ओर प्रेरक प्रसंगों पर अखबारों में लेख ओर ब्लॉग लिखना,भाजपा के सभी  पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अटल जी के योगदान,विरासत ओर वर्तमान भाजपा सरकार की उपब्धियों का बखान करना जैसे कार्यक्रम का समावेश कर कार्यक्रम किए जाएंगे

इसके साथ ही अटल जन्म शताब्दी के लिए लोगो प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें युवाओं ओर आम जनता को भाग लेने प्रोत्साहित किया जाएगा इसी तरह जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम किए जाएंगे जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने इस समारोह में भाग लेने भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति,मोर्चा/प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री/प्रकोष्ठ संयोजक,भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल संगठन प्रभारी,जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *