दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां Ganesh Shankar Mishra ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विजन को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है। साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से आयोग छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं और रणनीतियां तैयार करने में आयोग की अहम भूमिका रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा योजना आयोग के स्थान पर NITI Aayog के गठन का निर्णय दूरदर्शी सोच का परिणाम था। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसका सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीति आयोग की विशेषता यह है कि यह क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीति और योजना निर्माण को बढ़ावा देता है। इसी सोच के साथ राज्यों में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया गया है, जो विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से राज्य नीति आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी और आयोग से प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लागू करने का प्रयास करेगी।

इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बेहतर और भविष्योन्मुखी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अधिक समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *