गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। वहीं जवना द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के जंगलों और सीमा क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की पर एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस जवानों को आता देख नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को मौके से तीन IED बम बरामद हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद 16 मई को एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुड़ा, पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थे।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240587
Total views : 8289026