सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत होगा राशनकार्डों का नवीनीकरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
62634489

आवेदन की तिथि 25 जनवरी से 15 फरवरी निर्धारित
बीजापुर 23 जनवरी 2024/शासन के निर्देशानुसार सभी राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना है जिसके लिए आवेदन करने की तिथि 25 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित की गई है वहीं नवीनीकरण पश्चात हितग्राहियों को 01 फरवरी से 29 फरवरी तक राशन कार्ड वितरण किया जाएगा। हितग्राहियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु आवेदनों की प्राप्ति हेतु खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प (khadya.cg.nic.in) से की जाएगी यह एप्प हितग्राहियों द्वारा मोबाइल अथवा उचित मूल्य दुकानों में संधारित टैबलेट अथवा दुकान संचालक के पंजीकृत एन्ड्रायड मोबाइल, पंचायत सचिव के द्वारा डाऊनलोड कर इसके जरिए आवेदन प्रस्तुत की जा सकेगी। दुकान संचालक के माध्यम से आनलाइन अथवा आफलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *