नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट
सरकारी शराब दुकान से कोचियों को मिल रही थोक में शराब, पुलिस कर रही है मामूली कार्रवाई
सिरगिट्टी। शहर के कोचिए सरकारी शराब दुकानों से थोक में शराब प्राप्त कर रहे हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई केवल छोटे स्तर पर सीमित है। सिरगिट्टी पुलिस ने हाल ही में एक युवक के पास से 35 पौव्वा शराब जब्त की और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने घुरु के दैहानपारा निवासी अमन यादव को सेक्टर डी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास से पकड़ा।
पुलिस ने शराब जब्त कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन थोक में शराब उपलब्ध कराने वालों तक पहुंचने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
कोचियों को थोक में शराब उपलब्ध कराने वालों पर पुलिस की पकड़ अभी भी कमजोर बनी हुई है। अब तक थोक में शराब मुहैया कराने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि आबकारी विभाग को भी इस बात की जानकारी है कि कोचिए थोक में शराब प्राप्त कर रहे हैं, फिर भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
शहर में कोचियों की संख्या बढ़ती जा रही है और देर रात तक अलग-अलग हिस्सों में नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस की कड़ी पूछताछ से थोक में शराब उपलब्ध कराने वालों तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे न केवल कोचियों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि शहर में नशेड़ी गतिविधियों में भी इजाफा हो रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240033
Total views : 8288354