दीपक मित्तल बालोद रायपुर

दल्लीराजहरा. खनिज नगरी दल्लीराजहरा को अगर अवैध नगरी का कारोबार कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी कारण कि राजनेता से लेकर शासन प्रशासन के आलाधिकारी लोग अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं. सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर भोले भाले बेरोजगारों को खुलेआम लूटा जा रहा है. कुछ माह पूर्व सतीश उपाध्याय के अलावा और भी लोगों के खिलाफ में शासकीय नौकरी लगाने के नाम ठगी करने के खिलाफ में दल्ली राजहरा पुलिस ने धारा 420 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया था, अभी यह मामला शांत हुआ नहीं है और नए मामले सामने आने लगे हैं
जिला कलेक्टर एसपी और विधायक मंत्री के खास होने का दावा कर सरकारी नौकरी लगा दिए जाने के नाम पर ठगी होने लगी है इस तरह का सिलसिला जारी है राजनेता लोग अपने आपको मुख्यमंत्री व मंत्री का परिचय बताते हैं. और कार्यक्रम में फोटो खीचवाकर आमजनों को बेवकृूफ बनाने का कार्य इन दिनों दल्लीराजहरा शहर में चल रहा है.
इस संबंध में थाना प्रभारी से चर्चा किया गया तो उन्होंने कहा कि शिकायतों पर कार्यवाही की जाती है. अगर कोई पीड़ित हो तो वह भी शिकायत कर सकते हैं. दल्लीराजहरा और आसपास गरीब जरूरतमंद बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा अवैध वसूली करने की शिकायत काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. बेरोजगारी का फायदा उठाकर रकम हड़पने का खेल के चलते अब तक कई बेरोजगारों को काफी नुकसान हो चुका है. वहीं इस पैसा हड़पने के खेल में पार्टी नेताओं के शामिल होने की शिकायत लगातार मिल रही है. दल्लीराजहरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सरकारी या बीएसपी जैसी बड़ी कंपनी सरकारी या बीएसपी जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का वायदाकर जरूरतमंद बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाने का धंधा काफी समय से हो रहा है.
लोगों के पैसा एंठने के लिए कई शातिर चालाक किस्म के लोगों को गिरप्तार किया था. बीते दिनों ही सतीश उपाध्याय नामक व्यक्ति का ऐसी गड़बड़ी करते रंगे हाथ पकड़ा था. ऐसी धोखाधड़ी का काम अब नगर के विभिन्न पार्टियों जैसे कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के कुछ नेताओं द्वारा किए जाने की शिकायत मिल रही थी. ऐसे ही एक मामले में पुलिस में भाजपा छात्र युवा मोचा के एक नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था जिसके बाद से यह नेता गायब हो चुका है.
पीड़ित को अपना पैसा आज तक नहीं मिल पाया है. इसी तरह सत्ता पक्ष के कुछ छोटे बड छुटभैए नेता भी खुद को किसी मंत्री का करीबी बता कर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने या सरकारी विभाग में एप्लाई का झांसा देकर अवैध वसूली करने में लगे होने की शिकायत मिल रही है. इस बारे में कुछ लोगों ने ऐसे गलत कार्यों में स्थानीय मीडिया से जुड़े कुछ लोगों के हाथ होने की बात कही है जो शातिर लोगों के साथ मिलकर बेरोजगारों से लूटने में मदद कर रहे है. भोले भाले और जरूरतमंद बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रूपए एडवांस में ले रहे हैं और कुछ दिनों बाद शहर से ही गायब हो जाते हैं. जब तक पीड़ितों को इस धोखाधड़ी के बारे में पता चलता तब तक उनकी पूंजी लूट चुूकी होती है.,
वर्जन ,,,
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी संबंध में,,
सरकारी नौकरी लगाए जाने के नाम पर लोगों से ठगी किए जाने के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर राशि ले रहा है तो उनकी बातों पर ना आए और तत्काल प्रभाव से स्थानीय थाने में शिकायत करें अवश्य रूप से कार्रवाई किया जाएगा,
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










