सफलता की कहानी,,,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना,,हेमंत साहू ने स्वयं का कम्प्यूटर सेन्टर स्थापित किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत गरियाबंद – राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं से अब लोग स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रहे है। गरियाबंद जिले के ग्राम बेंदकुरा निवासी श्री हेमंत कुमार साहू ने प्रधानमंत्री सृजन योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को ईमानदारी पूर्वक संचालित कर रहे है। श्री साहू ने बताया कि वह डिप्लोमा इन कम्प्युटर प्रोग्रामिंग एप्लीकेशन कोर्स करने के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के बारे में सोचा करते थे।

लेकिन उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण उन्होंने लोन के लिए बैंक से सम्पर्क किया। बैंक द्वारा जानकारी दी गई कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबन्द में स्व-रोजगार के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संचालित है। उनकों जानकारी मिलने उपरांत वे संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पहुंचे। जहां उन्हें सहायक प्रबंधक, श्री रविशंकर ध्रुव नेे इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे वे काफी प्रभावित हुए। जानकारी प्राप्त करके उन्होंने व्यवसाय के लिए प्रोजेक्ट व आवश्यक दस्तावेज तैयार कर ऑनलाईन आवेदन किया। विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन का सत्यापन कर प्रकरण को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गरियाबन्द को प्रेषित किया गया। जिसमें बैक द्वारा उन्हें 3 लाख 80 हजार रूपये का ऋण दिया। बैंक से ऋण प्राप्त कर उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित गौरव पथ मार्ग में मेसर्स-मॉ कम्प्यूटर के नाम से कम्प्यूटर सेन्टर स्थापित किया। जिसमें च्वाईस सेन्टर संबंधित सभी ऑनलाईन कार्य करते है, साथ में फोटो कापी एवं कम्प्यूटर रिपेयरिंग का कार्य भी करते है।

श्री हेमंत कुमार साहू ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा 1 लाख 40 हजार रूपये का मार्जिन मनी अनुदान भी प्राप्त हुआ। शासन की इस योजना से उन्हें रोजगार प्राप्त किया। साथ ही साथ 02 लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा हूं। अब वह महीने में लगभग 20 से 25 हजार रुपए की आय प्राप्त कर रहे हैं, जिससे वह न केवल अपने परिवार की आवश्यकताएं पूरी कर रहे हैं, बल्कि नियमित रूप से बैंक का ऋण भी चुका रहे हैं। वे इस व्यवसाय से काफी खुश है। साथ ही खुशहाली से अपने घर-परिवार के साथ जीवन-यापन कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना ने स्वयं का उद्यम स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *