दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सड़क दुर्घटना के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हंै। इसके अंतर्गत राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभाग के द्वारा ओव्हरलोडिंग एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरूद्ध़ कार्यवाही के अलावा दो पहिया वाहन चलाने वालों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति पर ही वाहन चलाने के लिए समझाईश दी जा रही है। इसके अंतर्गत आज अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हे अनिवार्य रूप से वाहन चलाने की समझाईश दी। इस दौरान आज अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक जिला मुख्यालय बालोद के पेट्रोल पंप में पहुंचकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट उपयोग नही करने से होने वाले हानि के संबंध में जानकारी दी और उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति पर वाहन चलाने को कहा

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192770
Total views : 8228729