अमेठी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर में निकाली गई शोभा यात्रा एक हादसे का शिकार हो गई। शोभा यात्रा के बाद लौट रहा डीजे हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। इसके चलते डीजे में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट की चपेट में आने से बच्चे सहित नौ लोग झुलस गए।आनन फानन में परिजन झुलसे हुए सभी लोगों को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक ही हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। अन्य झुलसे हुए लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जिले के संग्राम पुर थाना क्षेत्र के दुरई के पुरवा के पास शोभा यात्रा से वापस आ रहा डीजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।जिसमे सवार बच्चे सहित नौ लोग झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209143
Total views : 8249239