लखनऊ बैंक लूट मामले में बड़ी कामयाबी, 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर; 3 गिरफ्तार… 42 लॉकरों पर किया था हाथ साफ

लखनऊ बैंक लूट मामले में बड़ी कामयाबी, 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर; 3 गिरफ्तार... 42 लॉकरों पर किया था हाथ साफ
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lucknow Bank Robbery: लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों के लूट को अंजाम देन वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। आरोपी सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात पुलिस एनकांउटर में मारा गया। वहीं, दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार सुबह एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर किया।गिरोह के 3 अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

रविवार (22 दिसंबर) को चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में इस बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। खाली प्लॉट से दीवार में सेंध लगाकर चोर बैंक में घुसे और 42 लॉकर तोड़कर उनमें रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया।

तीन एनकाउंटर में ढेर हुए 2 बदमाश

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। लखनऊ बैंक लूट मामले में तीन एनकाउंटर किए जा गए है। पहला एनकाउंटर सोमवार (22 दिसंबर) को सुबह हुआ था। इसमें एक आरोपी घायल हुआ था। इस दौरान बाकी आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

सोना-चांदी और नकदी बरामद

इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार को ही देर रात हुई। इसमें आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ, जिसे पुलिस अस्पताल लेकर गई। इलाज के दौरान सोबिंद की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने लूटा गया सोना-चांदी और नकदी बरामद किया।

जानकारी के अनुसार तीसरा एनकाउंट गाजीपुर में हुआ, जिसमें एक और आरोपी सनी दयाल मारा गया है।

अबतक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लखनऊ बैंक लूट की इस घटना में कुल 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि तीन आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। वहीं, दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई 6 टीमें

घटना को लेकर मटियारी में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के प्रबंधक संदीप सिंह ने पुलिस को बताया है कि बैंक के बगल में स्थित खाली प्लॉट से बैंक की दीवार में सेंध लगाकर शाखा के अंदर घुसे चोरों ने कुछ लॉकर तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों को आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *