राजस्व, माइनिंग, पुलिस विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नगर पंचायत सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासीन, सल्फा और मदकू के रेत घाट में अवैध रूप से किए जा रहे रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई है।
राजस्व, माइनिंग, पुलिस विभाग, के संयुक्त दल द्वारा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 03 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा तथा 02 ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई। उक्त मशीन व गाड़ियों को जब्त कर सरगांव थाने में अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।
वाहन मालिकों के विरूद्ध माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन,परिवहन,और भंडारण की लगातार शिकायतें की जा रही थी।समाचार पत्रों में विषय के प्रमुखता से प्रकाशन पस्चात रेत माफियाओं पे आज बड़ी प्रशाशनिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा, तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, थाना सरगांव टी आई सन्तोष शर्मा के साथ ही राजस्व टीम, थाना सरगांव पुलिस, और माइनिंग टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163190
Total views : 8187919