रायपुर एयरपोर्ट में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली, इंटरव्यू भी हुआ और प्रोसेस के नाम पर ठग लिए इतने लाख

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही ठगी का एक अजीत मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए ठगों ने झांसा देकर एक युवती से 2.48 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। जानकारी के अनुसार भर्ती का झांसा देकर सबसे पहले नर्स की ठगों ने पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराई।

इसके बाद हर प्रक्रिया के नाम पर युवती से पैसे लेते रहे। इसके साथ ही विश्वास जीतने के लिए आखिरी में ऑनलाइन इंटरव्यू भी लिया। ढाई लाख लेने के बाद ठग और पैसों की डिमांड करने लगे। पैसा नहीं देने पर नौकरी नहीं लगाने की चेतावनी दी। तब नर्स को शक हुआ और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर निवासी अनिता निजी (28) अस्पताल में नर्स में है। उसने नौकरी संबंधित साइट में अपना बायोडाटा अपलोड किया। सितंबर में उसके पास फोन आया कि एयरपोर्ट में स्टाफ नर्स की भर्ती चल रही है। उसे भी भर्ती में शामिल किया जा रहा है। नर्स झांसे में आ गई। 2500 रुपए देकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया। नर्स ने जमा कर दिया। उसके बाद दस्तावेज मांगा गया। उससे प्रक्रिया फीस ली गई। फिर लिखित परीक्षा के लिए पैसा जमा कराया गया।

 

 

ठग ने कहा-पैसा नहीं मिलेगा, तब पुलिस से शिकायत
इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा ली गई। उसके बाद फिर पैसा मांगा गया। इस तरह नर्स ने तकरीबन ढाई लाख रुपए जमा कर दिया। तब उसका इंटरव्यू लिया गया। उसके बाद फिर पैसा मांगा गया। नर्स को तब शक हुआ। उसने अपना पैसा वापस मांगा। उसने कहा कि उसे नौकरी नहीं चाहिए। ठग ने कहा कि पैसा वापस नहीं मिलेगा। तब उसने पुलिस में शिकायत की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *