आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना हुई. इस बीच बड़ी खबर रायगढ़ से आ रही है. जहाँ भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम राठिया ने जीत का परचम लहराया है. राधेश्याम राठिया को 793451 वोट प्राप्त हुए तो वहीँ कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह 557413 पर ही सिमट कर रह गयीं. इस प्रकार राधेश्याम राठिया को 236038 वोट अधिक प्राप्त हुए हैं.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183444
Total views : 8215961