योगेश राजपूत
फिंगेश्वर -श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह जगह भोजन प्रसादी और भोग भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत श्यामनगर में सभी ग्रामवासियो ने एक साथ प्रभु श्रीराम जी की आरती की। इस दौरान ग्राम के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखा गया और सामूहिक रूप से पूरे ग्रामवासियो के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासी सहभागी बनकर भोजन प्रसादी ग्रहण किया। राम, सीता,अंगद, हनुमान जी का प्रतिरुप बनाकर डीजे की धुन पर ग्राम भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए जहाँ श्रीरामचरित मानस कार्यक्रम का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज हर्ष, उल्लास, उमंग का क्षण है। 500 वर्षों की कड़ी तपस्या के बाद हमारे रामलला आज विराजमान हुए हैं। इस हर्ष की घड़ी में हम सभी साक्षी बने हैं। लाखों संतो, कारसेवकों और रामभक्तों का बलिदान आज फलीभूत हुआ है। आप सब प्रभु श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर अपने-अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली जैसा महोत्सव मनाएं। इस अवसर पर सरपंच दुर्गाछन्नू साहू,समर्पण ग्रुप अध्यक्ष प्रेमलाल साहू,व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष श्यामू निषाद,सचिव सागर साहू, चितरंजन साहू, हरीश साहू, प्रमोद साहू,प्रकाशचंद साहू,किर्तन साहू,मनोज साहू,चेलाराम साहू, डायमंड साहू, मोहित साहू, हरिशंकर,वामन निर्मलकर,डॉ डीके डड़सेना,पवन साहू,दीपक साहू,जितेंद्र साहू,ईश्वर साहू,राजू साहू, केशकुमार साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









