नई दिल्ली। सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित अथिति अयोध्या पहुंचने लगे हैं। हालांकि कुछ लोग सोमवार को अयोध्या पहुंचेगे। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से श्री अयोध्या जी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त करता हूं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209263
Total views : 8249402