रामभक्त को अयोध्‍या में आया हार्ट अटैक, वायुसेना के जवानों ने बचा ली जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अयोध्या। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा देखने आए 65 साल के एक शख्‍स को अचानक हार्ट अटैक आ गया। समय रहते भारतीय वायु सेना (IAF) की क्विक रेस्‍पॉन्‍स टीम ने मोबाइल अस्‍पताल के जरिए उन्‍हें मेडिकल हेल्‍प देकर जान बचा ली। पहले सुनहरे घंटे में इलाज मिल जाने के कारण यह पूरी तरह कारगर साबित हुआ।

 

मीडिया रिपोर्ट्रस के मुताबिक 65 वर्षीय रामकृष्ण श्रीवास्तव रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह देखने गए थे तभी उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय वायु सेना की क्विक रेस्‍पॉन्‍स टीम तुरंत सक्रिय हो गई। विंग कमांडर मनीष गुप्ता के नेतृत्व में भीष्म क्यूब की टीम ने हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद रामकृष्‍ण श्रीवास्‍तव को वहां से निकाला और मेडिकल हेल्‍प दी। तुरंत मिले उपचार से उनकी जान बच गई। हार्ट अटैक आने के बाद पहले एक घंटे को महत्वपूर्ण सुनहरा घंटा कहा जाता है। यह सफल आपातकालीन इलाज के लिए महत्वपूर्ण है। रामकृष्‍ण श्रीवास्‍तव को इस सुनहरे घंटे में इलाज मिल गया और उनकी जान बच गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *