रायपुर, 02 जनवरी 2025:राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237202
Total views : 8284830