निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली- 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत दिन रविवार को मुंगेली शहर के एस एन जी कॉलेज ग्राउंड मे यातयात विभाग परिवहन विभाग और स्वास्थ विभाग मुंगेली के द्वारा जिला के सभी स्कूल बसों के फिटनेस परिक्षण का शिविर आयोजित किया गया।

जिसमे सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार करीब 43 बसों का फिटनेस चेक किया गया जिसमे 2 बसों का फिटनेस सही ना पाए जाने से उसमे परिवहन विभाग ने चलानी कार्यवाही कि वहीं ड्राइवरों के नेत्र का परिक्षण भी किया गया।

जिसमे 11 चालकों का चश्मे का नम्बर बदला गया तथा 5 को सामान्य उपचार के लिये सलाह दी गई उक्त शिविर मे यातायात विभाग से प्रभारी उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, स उ नि यशवंत, आर अजीत परिहार , स्वास्थ्य विभाग से जिला हॉस्पिटल के खिलेन्द्र साहू नेत्र सहायक अधिकारी किशोर उइके और परिवहन विभाग से असीम माथुर और अजय पाल उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218955
Total views : 8261515