यातायात कार्यालय में नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के 20 वें दिन हुआ आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- आज  36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के 20वें दिन बस स्टैंड मुंगेली मे यातयात कार्यालय मे नेत्र तथा स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत सभी ऑटो चालक, बस वाहन चालक, एवं अन्य चालकों का यातयात नियमों के माप दंड के अनुरूप नेत्र और स्वास्थ्य कराया गया जिसमे करीब 50 से अधिक ऑटो चालकों का और 40 से अधिक बस एवं अन्य चालकों ने अपने नेत्र एवं स्वास्थ्य का परिक्षण कराया जिसमे करीब 20 से अधिक ऑटो चालकों के चश्मे का नंबर बदलने को कहा गया तथा अन्य को सामान्य इलाज किया गया और सावधानी रखने कि सलाह दी .

गई इस शिविर का उद्देश्य लोगोँ मे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने ख़ास कर वाहन चालकों मे जागरूकता लाना है ताकि वे ड्राइविंग के समय अपने स्वास्थ्यगत खामियों के कारण किसी दुर्घटना का शिकार ना हों।

उपरोक्त शिविर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोरपुरा से डॉक्टर प्रणयम वैष्णव, हेमंत मिश्रा ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी पंडारभठा हेमशा मरावी स्टॉफ नर्स मुंगेली, सुनील साहू फरमासिस्ट, पीएचसी मुंगेली, नेत्र सहायक अधिकारी संतोष सिंह साथ मे यातयात विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *