
दुर्ग। मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई, विधानसभा चुनाव में किसानों से 3100₹ प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किये थे जिसे आज डबल इंजन की सरकार ने पूरा कर अपना वादा निभाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में धान के अंतर की राशि हस्तांतरित किये।
विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की प्रदेश के किसान उन्नत और खुशहाल हो यही भाजपा का ध्येय है। डबल इंजन की सरकार समाज में प्रदेश के किसानों का विशेष ध्यान रखते गया है। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में आज अंतर की राशि सीधे खाते में भेजकर भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में किये वादे को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal











