रिपोर्टर विनोद साहू
विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी के विभिन्न ग्रामों में सिकलसेल एनीमिया जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को विकासखंड चिकित्सा अधिकारी देवेश घरत ने रवाना किया। एनीमिया जागरूकता के तहत जांच भी तेज कर दी गई है। विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए मरीजों की जांच कर उन्हे विवाह के पूर्व सिकल सेल जांच करने की सलाह दी गई और जांच प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क किया जाता है। सिकल सेल एनीमिया से खून की कमी, थकवात व सांस फूलना, पेट में सूजन, सिर दर्द व तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो नजदीकी स्वास्थय केन्द्र में जाकर सिकल सेल जांच अवश्य करावे। विकासखंड माकड़ी 97 प्रतिशत ज्यादा जांच किया जा चुका है।
पॉजिटिव पाए गए मरीजों को उपचार किया जा रहा है फोलिक एसिड टैबलेट और ब्लड बैंक हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ देवेश घरथ डॉ राकेश साहू डॉ समीर लकड़ा के साथ ही डॉ विजया नवरंगे, डॉ सतीश नायक, बीपीएम प्रियंका सोम बीटीओ साना मेम, के साथ ही सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240033
Total views : 8288354