रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने ‘X’ पर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने महतारियों के लिए लिखा-‘मोदी की गारंटी में

किये गये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज महतारी वंदन योजना की इस माह की किश्त जारी हुई।’

खाते में हर महीने 1-1 हजार भेजे जा रहे

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है। योजना के तहत एक-एक हजार रुपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रुपए महिलाओं के बैंक खातों में डाले जाएंगे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal









