मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु किया गया माॅक ड्रील, अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़

बालोद,बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज मतगणना स्थल लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में माॅक ड्रिल किया गया। इस दौरान मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियांे को सुबह 06 बजे मतगणना कक्ष में पहुँचना अनिवार्य है। स्ट्रांग रूम सुबह 07 बजे के खुलने के साथ ही सुबह 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगी। इस दौरान स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी कैमरों से की जाएगी। माॅक ड्रिल के दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ, अतिरिक्त एआरओ सहित अन्य अधिकारियों के अलावा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे,

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *