नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। अब युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के तहत बिलासपुर में इसी महीने के अंत में एक मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस मेगा कैंप के माध्यम से लगभग एक हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने इस कैंप के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही, अनुसूचित जाति और जनजाति के 25 छात्रों को सीपेट कोरबा में प्रवेश दिलाने की योजना भी बनाई गई है। इन छात्रों की फीस समेत रहने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके भविष्य को संवारना है। इस प्लेसमेंट कैंप से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनका करियर संवर सकेगा।


Author: Deepak Mittal











Total Users : 8240047
Total views : 8288368