बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने स्टेशनों का किया सघन निरीक्षण l

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने स्टेशनों का किया सघन निरीक्षण l

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने 15 जून 2024 को बिलासपुर-कटनी रेल खंड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल विकास कार्यों, संरक्षा संबंधित कार्यों और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

 

महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान द्वारा बिलासपुर-पेंड्रारोड-अनूपपुर-शहडोल-उमरिया-कटनी रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खोडरी-खोंगसरा घाट सेक्शन का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व संरक्षा का मूल्यांकन किया। अनूपपुर स्टेशन में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

 

सुश्री नीनु इटियेरा ने अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य का निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की। उमरिया स्टेशन के आगे महानदी में बने रेलवे ब्रिज क्रमांक 196 का विशेष निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों का अवलोकन किया और सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान भनवारटांक स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेल संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment