घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी
घरघोड़ा- शासन व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुंदर मणि कौंध के सफल मार्गदर्शन में नियत तिथि से लगातार भालूमार संकुल के प्राथमिक शाला चुहकी मार में दिनांक 20 मई से 30 मई तक आयोजित समर केम्प में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास को समर केम्प के माध्यम से सफल बनाया गया।
प्राथमिक शाला चुहकीमार के शिक्षिका पद्मिनी देवता के द्वारा बच्चों के बुनियादी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को लेकर हस्त शिल्प कार्यों की जानकारी के अलावा सांस्कृतिक गतिविधि, गणित शिक्षा, योग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, प्राकृतिक भ्रमण ,दैनिक रोजमर्रा वस्तुओं के निर्माणआदि गतिविधियों की जानकारी दी गई, समर केम्प का आयोजन शिक्षिका पद्मिनी देवता व शिक्षक चूड़ामणि पैंकरा द्वारा किया गयातथा संकुल समन्वयक संतोष कास्यकार का विशेष सहयोग रहा।



Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192749
Total views : 8228693