जांजगीर-चांपा। जिले के डाइट कॉलेज में कार्यरत व्याख्याता रमा गोस्वामी ने शुक्रवार रात वार्ड नंबर 7 स्थित अपने आवास पर आत्महत्या का प्रयास किया। व्याख्याता का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
44 वर्षीय रमा गोस्वामी ने 8-10 नींद की गोलियां खा लीं। उन्होंने आत्महत्या से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। सूचना मिलने पर लोग तुरंत उनके घर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।
रमा गोस्वामी ने सुसाइड नोट में अपने 22 साल के करियर और बीते एक साल से प्रभारी प्राचार्य द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अक्टूबर 2022 में प्राचार्य बीपी साहू के कार्यभार संभालने के बाद से उन्हें मानसिक यातनाओं का सामना करना पड़ा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8201871
Total views : 8240179