प्रधानमंत्री के संबोधन में जैसे ही माता शबरी का जिक्र आया, शिवरीनारायण के लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्बोधन में माता शबरी का भी स्मरण किया। उन्होंने जैसे ही मां शबरी का उल्लेख किया और कहा कि माता शबरी को विश्वास था कि उन्हें उनके तप का फल मिलेगा और प्रभु श्री राम आयेंगे। यह सुनते ही मां शबरी की भूमि शिवरीनारायण में उपस्थित जनमानस ने जय श्री राम और माता शबरी का जयघोष किया और पूरी सभा इस तुमुल जयकार से गुंजायमान हो गई।

 

सबसे पहले हमारे प्रभु राम आ गए हैं। सदियों की अभूतपूर्व प्रतीक्षा, त्याग, बलिदान के पश्चात हमारे राम आ गए हैं। यह शुभ अवसर है, कहने के लिए बहुत कुछ है, किंतु कंठ अवरुद्ध हो रहा है। यह क्षण अलौकिक है, यह पल पवित्र पल है, यह माहौल, यह ऊर्जा, यह वातावरण, यह घड़ी अद्भुत है। हम पर प्रभु राम की कृपा है। हमारे श्री राम अब टेंट में नहीं रहेंगे। अब वे इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज से हजार साल बाद भी लोग इस तारीख की चर्चा करेंगे। हम पर श्री राम की कितनी कृपा है जो हम यह पल जी रहे हैं, इसे घटित होते देख रहे हैं। यह समय, दिन, दिशाएं सभी दिव्य हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *