पत्नी से दुखी हुआ पति, परेशान होकर लगा ली फांसी, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी वजह…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय सुमीत कुमार गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में सुमीत ने अपनी पत्नी से परेशान होने का जिक्र किया, जिसके वजह से वह आत्महत्या करने की बात कही है। सुमीत अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं पत्नी भी भिलाई में जॉब करती थी। दोनों तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। वहीं गुरुवार को तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी। सुमीत की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती।

पेशी के दिन ही की सुसाइड 

तलाक के लिए लगाए आवेदन की पेशी के दिन ही सुमीत ने सुसाइड कर लिया है।  पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में रह रही थी। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह उसके दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी। इसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान रहने लगा था।

पुलिस पत्नी और परिजनों से कर रही है पूछताछ

सुमित की आत्महत्या के बाद कैंप स्थित जागृति चौक पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में रखा गया है। फिलहाल, पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment