नाबालिग छात्राओं को भगा ले गए विशेष समुदाय के दो युवक, हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम, इलाके में जमकर बवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर से लगे ग्राम रघुनाथपुर में एक विशेष समुदाय के दो लड़कों ने नाबालिग दो लड़कियों के भागकर ले गया. इसके बाद इलाके में बवाल मच गया है.

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों लड़कों को रांची से गिरफ्तार किया. वहीं लड़कियों को भी बरामद किया. इधर इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे 43 स्थित रघुनाथ चौकी का घेराव करते हुए आसपास के दुकानों को बंद कराकर जमकर बवाल किया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभालते हुए बल का प्रयोग कर आंदोलन करने वाले सभी लोगों को वहां से हटाया.

दरअसल अंबिकापुर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले एक धर्म विशेष के दो युवक नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर लेकर भाग गए. परिजनों को जब देर रात इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत रघुनाथपुर चौकी में की. नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने जब इसकी शिकायत रघुनाथ थाने चौकी में की तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात भर युवकों व नाबालिग लड़कियों की खोज करते हुए उन्हें रांची से पकड़ लिया.

पुलिस ने आरोपी युवकों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है. इसके बाद आज इस मामले में हिंदू संगठनों ने रघुनाथपुर चौकी का घेराव करते हुए जमकर बवाल किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जहां एक ओर नेशनल हाईवे 43 को जाम कर आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया. इस दौरान मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए बाल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. अब क्षेत्र में शांति है. वहीं दोनों आरोपी युवकों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *