तीसरी रेल लाइन एवं रेल आधुनिकीकरण कार्य
नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर: भारतीय रेलवे के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी अपने यात्रियों को सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-कटनी स्टेशनों के बीच 165.52 किमी नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन का निर्माण कर रहा है। इस कार्य के अंतर्गत, घुंघुटी और मुदरिया स्टेशनों के बीच 11 किलोमीटर रेल लाइन के तिहरीकरण कमीशनिंग कार्य के लिए मुदरिया स्टेशन में नान-इंटरलाकिंग का कार्य 13 जून से शुरू किया गया था और 20 जून को इसका पूरा होने की योजना है। इस कार्य के पूरा होने से अनूपपुर-कटनी के बीच लगभग 97 किमी रेल लाइन का तिहरीकरण सम्पन्न हो जाएगा।
इस महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य को सम्पन्न करने के लिए कई गाड़ियों के संचालन को परिवर्तित किया गया है, लेकिन यहां रेल प्रशासन दिन-रात कार्यरत है ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का समाधान किया जा सके। इस पूरे कार्य के दौरान कर्मचारी और अधिकारी मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही, टी-28, यूनिमेट और ड्यूमेटिक जैसी बड़ी मशीनों का उपयोग भी किया जा रहा है।
अनूपपुर से कटनी रेल लाइन के तिहरीकरण के बाद, इस सेक्शन में क्षमता में वृद्धि होगी, ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा और अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे सभी यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240033
Total views : 8288354