लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। लेकिन अब भी 5 सीटों पर मंथन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। लेकिन अब भी 5 सीटों पर मंथन होना बाकी है।

दीपक मित्तल रायपुर

इसी को लेकर कई दिनों से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की बात कर रही है। हालांकि बैठक की तारीखों पर बदलाव हो गया है। वैसे तो मीटिंग आज होने वाली थी, लेकिन अब 18 मार्च को होने की जानकारी सामने आ रही है। 

प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। पिछली चुनाव समिति की बैठक में इन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी। इस बैठक के बाद जल्द प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।  

इन सीटों पर मंथन होना बाकी,,,बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा सीटें शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पांचों सीटों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। खबर है कि बस्तर सीट से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नाम हटाकर अब कांकेर से जोड़ा गया है। बस्तर सीट में हरीश लखमा के साथ मोहन मरकाम का नाम पैनल में है। वहीं कांकेर में बीरेश ठाकुर और दीपक बैज का नाम पैनल में रखा गया है। यहां से पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया की दावेदारी थी, जिन्हें अब छोड़ दिया गया है। वहीं बिलासपुर लोकसभा के लिए विष्णु यादव के साथ देवेंद्र यादव का नाम जोड़ा गया है। वहीं रायगढ़ सीट पर अमरजीत भगत के साथ विधायक लालजीत राठिया का नाम पैनल में है। सरगुजा सीट पर शशि सिंह और प्रेमसाय सिंह टेकाम का नाम है। पैनल में शामिल नामों को लेकर सीईसी भी निर्णय नहीं कर पा रही है। छत्तीसगढ़ के नेताओं से चर्चा के बाद मामला उप समिति को सौंप दिया गया है।

 

अभी करना होगा और इंतजार,,,भाजपा ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अभी पांच सीटों पर पैनल बने होने के कारण नाम तय करने और इंतजार करना होगा। सीईसी की दूसरी बैठक के बाद अब इसके नामों का ऐलान उपसमिति की अनुसंशा के आधार पर तय होगा। बताया जाता है कि चुनाव आचार संहित के पहले इन नामों को तय कर लिया जाएगा। अगली बैठक 15 को प्रस्तावित है। हालांकि जिस तरह से उपसमिति का गठन किया गया है उससे लगता है कि 15 को भी शायद ही उम्मीदवारों का नाम घोषित किए जाएं।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

दीपक मित्तल रायपुर
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *