यूपी। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए 14 दंपति यजमान की भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने इसे लेकर अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से मिली सूचना के मुताबिक अनुष्ठान 16 जनवरी को प्रारंभ हुआ और शनिवार को इसका 5वां दिन था। उन्होंने बताया, ‘हिंदू धर्म के अंतर्गत एक मंदिर की पूजा में व्यापक अनुष्ठान होते हैं। कई अधिवास होते हैं। मुख्य प्राण प्रतिष्ठा पूजा में 14 दंपति हिस्सा लेंगे। ये सभी भारत के उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर से हैं। ये मुख्य यजमान होंगे।’
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8209167
Total views : 8249274