बालोद। बालोद जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था. जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकरी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी. वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायाल में पेश कर दुर्ग जेल दाखिल किया है
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8234893
Total views : 8281975