जोन स्तरीय अंगना में शिक्षा व माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरो राजनांदगाव

राजनांदगाव :जिले के छुरिया ब्लॉक के जॉन स्तरीय अंगना में शिक्षा व माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी व स्रोत समन्वयक के निर्देशन तथा मास्टर ट्रेनर्स दीपमाला साहू व धनेश्वरी विनायक के मार्गदर्शन में बीते दिनों शनिवार को छुरिया ब्लॉक में एक साथ संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षिका व गांव की एक माताओ को जोड़ा गया जिसमें स्कूल की शिक्षा को माताएं अपने घर मे खेल खेल के माध्यम से बच्चों को जोड़ कर बेहतर शिक्षा प्रदान कर सके। प्रशिक्षण में संकुल से चयनित मास्टर ट्रेनर दुवारा जोन स्तर पर सभी माताओ को खेल गतिविधियों से जोड़कर कैसे हम बच्चों का गणित अंग्रेजी व स्थानीय बोली के साथ समन्वय स्थापित कर मनोरंजक तरीके से शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि व पालक शिक्षक सम्बध्द होने का लाभ बताया गया जिसे माताओ ने अपने बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया । शिक्षा विभाग दुवारा भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिये नए नए विकल्प तलाश कर नित नवीन प्रयोग किया जा रहा हैं जिसे स्थानीय भाषाओ में माताओ दुवारा अपने घर में बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर कोई भी कार्य करते हुए भी सिखाया जा सकता है। सुबह से शाम तक कि हर गतिविधियो में माता शामिल होकर नवीन शब्दो से शिक्षा देने का कार्य अंगना में शिक्षा है। उक्त प्रशिक्षण स्रोत समन्वयक श्री पी डी साहू व शिक्षा अधिकारी प्रशांत चितवर्कर के कुशल नेतृत्व व मास्टर ट्रेनर्स की दीपमाला साहू व धनेश्वरी विनायक के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *