
नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
जिले में पहली बार आयोजित होगा बीजापुर आम महोत्सव
प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 19 जून 2024
बीजापुर 17 जून 2024- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले में पहली बार आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आम महोत्सव 20 जून 2024 को कलेक्टर परिसर में सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में महिला एवं कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। महिलाओं के लिए आम के बने व्यंजन का प्रतियोगिता होगा जिसका प्रवेश शुल्क 50 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थी चित्रकला (आम) के प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे जिसका प्रवेश निःशुल्क होगा। इच्छुक आवेदक 19 जून तक अपराह्न 3.00 बजे तक जिला जनसंपर्क कार्यालय कक्ष क्रमांक सी-8 प्रथम तल कलेक्टोरेट एवं कार्यालय जिला पंचायत परिसर स्थित उद्यानिकी कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, आवेदन कार्यालय में उपलब्ध रहेगा।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8240047
Total views : 8288368