जिला यातायात प्रभारी पद पर दीपक साव रक्षित निरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी

 

जिला यातायात प्रभारी पद पर दीपक साव रक्षित निरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

कांकेर। जिला यातायात थाना के पद पर दीपक साव रक्षित निरीक्षक ने 06/06/2024 गुरुवार को पदभार ग्रहण किया है। जहां उन्होने पदभार ग्रहण करने के बाद यातायात थाना के स्टाॅफ से भेंट कर उनका परिचय प्राप्त किया, जहां यातायात स्टाॅफ द्वारा उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होने जिले की यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यातायात के बेहतर संचालन के संबंध में स्टाॅफ के साथ बिन्दुवार चर्चा की।

इस दौरान यातायात प्रभारी दीपक साव ने पत्रकारों से मिल बताया कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ ही लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। समझाईष के बाद बाद भी यातायात नियमों का पालन नही करनेया उल्लघंन करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जाएगी। यातायात बाधित होने वाले जगहों पर जाम की स्थिति ना हो इसके लिए आगामी रणनीति बनाकर आमजनों को बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। उन्होने कहा कि दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने, अपने अपने वाहनों से संबंधित दस्तावेज अपने पास रखने तथा चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट को उपयोग करने की उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए वाहन चालको सहित आमजनों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।,,,,

।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *