जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जुंगेरा के बंजारी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा जिला स्तरीय रामोत्सव का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल/ भूषण निर्मलकर

भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को रामभक्तिमय से सराबोर रहेगा सम्पूर्ण बालोद जिला

जिले के विभिन्न स्थानों में किया जाएगा भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन
बालोद, 21 जनवरी 2024
भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश एवं प्रदेश की भंाति सम्पूर्ण बालोद जिला रामभक्तिमय होकर भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर रहेगा। इस अवसर पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा के माॅ बंजारी माता मंदिर प्रांगण में सोमवार 22 जनवरी को जिला स्तरीय रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जुंगेरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले के सभी विकासखंड में दीप प्रज्ज्वलन एवं रामभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर गुरुर विकासखंड में ग्राम सोनाईडोंगरी, गुंडरदेही विकासखंड में ग्राम कमरौद, डौंडी विकासखंड में ग्राम भैंसबोड़, डौंडीलोहारा विकासखंड में ग्राम बड़गांव तथा नगर पालिका परिषद बालोद के संजय नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण, मानस मंडलियों द्वारा मानस गायन की प्रस्तुति और
दीप प्रज्जवलित कर, दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *