जिला पंचायत की झांकी को मिला प्रथम स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

मो 6263448923

लखपति दीदी योजना की प्रस्तुतिकरण ने जीता दिल

बीजापुर 26 जनवरी 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी लखपति दीदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘‘विकसित भारत का संकल्प‘‘ की झलक के साथ महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़कर लखपति बनाने की प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि
झांकी में पेसा अधिनियम एवं ग्राम सभा को प्रदर्शित किया गया हैं, जिसमें ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण सामुदाय की आवश्यकताओं को सामुदाय के द्वारा फलीभूत करना बखुबी दर्शाया गया हैं। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सुशासन का सुर्योदय लाने की दिशा में यह महत्पूर्ण पहल हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 23 दिसंबर 2023 को लखपति दीदी योजना का शुभारंभ कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ठोस पहल की गई हैं। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भारत की 2 करोड़ माताओं-बहनों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण दिया जावेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगठित कर, उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु निरंतर एवं सतत् प्रयास, समूह सदस्यों की आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों को एकीकृत करते हुए, प्रत्येक महिला सदस्य परिवार की वार्षिक आय को एक लाख से उपर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
जिला बीजापुर में समूह में जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने हेतु पशुपालन, कृषि कार्य, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, उद्यमिता विकास आदि के माध्यम से प्रत्येक परिवार के आय को एक लाख से उपर बढ़ाना आदि को झांकी में प्रदर्शित किया गया हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment