जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा केंद्रीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया – अकबर तिगाला जिला अध्यक्ष

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बालोद/ रायपुर ,, अकबर तिगाला बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा केंद्रीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय बैठक में लिया,, छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा का शासन काबिज होने के बाद अब बालोद जिले क्षेत्र में को भी भाजपामय बनाने का निर्णय लिया गया है और इसी कड़ी में अल्पसंख्यक जिला मोर्चा अध्यक्ष अकबर तिगाला ने बताया कि गांव-गांव में बूथ स्तर में अंतिम व्यक्ति तक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार की लाभकारी, कल्याणकारी, सकारात्मक भाजपा की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और लाभ दिया जाएगा, सोशल इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आम जनों के मोबाइल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को बताया जाएगा, अकबर तिगाला ने बताया कि गत दिनों
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा 31 दिसंबर 2023 को संयुक्त मोर्चा कर प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे सम्पन्न हुआ था! जिसमे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य मंत्री भी शामिल रहे! बैठक के दौरान आने वाले दिनों के लिए कार्ययोजना तय किया गया और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के लिए विषय तय किये गए,
जिसमे नमो ऐप डाउनलोड किया जाएगा, जिला पदाधिकारीयों मण्डल अध्यक्ष और महामंत्रियों के मोबाइल नंबर सहित सूची रहेगी, मोदी मित्र बनाना, मोदी सरकार के लाभार्थियों से स्नेह संवाद, मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार,विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाना, राष्ट्रीय अधिवेशन मे जाने वालों की सूची तैयार करना जैसे विभिन्न योजनाओं को सुनिश्चित कर प्रदेश कार्यालय मे सूचित करने बैठक किया गया, इसी के तहत रविवार को बालोद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई! इस दौरान मोदी जी की योजनाओं के बारे मे और लोगो के बिच उनके कार्ययोजना को प्रचार प्रसार कैसे किये जाना है इसकी सभी सदस्यों को जानकारी दी गयी!
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के संभाग प्रभारी यूनुस कुरैशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी हमीद शाह, रिज़वान पटवा , लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे!
जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला, भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर,, राजीव रिंकू शर्मा, जिला महामंत्री दमन दीप सिंह आरिफ खान , हाजी सलीम तिगाला, जावेद तिगाला, राजू भंसाली, नरेंद्र लुंकड़, मेहबूब खान, रमेश, वसीम तिगाला, पलाश गुप्ता सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित रहे,,00000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *