जयपुर-अजमेर हाईवे हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, पीएम ने मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये का किया ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Jaipur-Ajmer Highway Fire Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार (20 दिसंबर) की सुबह एलपीजी टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई. इस आग की जद में करीब 30 गाड़ियां आ गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या कम से कम 9 हैं.

इसके अलावा 35 से ज्यादा लोग घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. पीएम ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घटना में घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की. वहीं राज्यस्थान के मुख्यमंत्री ने भी 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

पीएम ने कहा, “राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुःखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “जयपुर में हुई सड़क दुर्घटना के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं. उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं! मेरी प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों.”

सीएम भजन लाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे

इस घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और ऐसी घटना पर तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है. घटना पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुखद समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित है.” राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल ज़रूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *