जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले 04 आरोपीयों को किया गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

 

जांजगीर-चांपा। जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर लाठी, डंडा, टांगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले 04 आरोपी को थाना बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी रिन्कु सिदार निवासी ग्राम खपरीडीह के द्वारा 21 जनवरी 24 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जमीन विवाद को लेकर चारो आरोपी मिलकर प्रार्थी के पिता खोलबहरा सिदार को जान से मारने की नियत से लाठी एवं टंगिया से मारपीट कर गंभीर चोंट पंहुये है जिससे ईलाज हेतू अस्पताल बम्हनीडीह ले गया जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेक कर प्रार्थी के पिता खोलबहरा का फौत होना बताये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 302,34 भादवि कायम कर विवेवना में लिया गया।

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना हुआ और आरोपियों की पता तलाश कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया जिसमें आरोपीगण द्वारा जमीन विवाद को लेकर खोलबहरा सिदार को एक राय होकर लाठी डण्डा, हाथ मुक्का एवं टंगिया से मारपीट करना बताए और घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं टंगिया को अरोपीगण के कब्जे से बरामद किया गया है।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, उपनिरी. भागवत डहरिया थाना चांम्पा, सउनि. संतोष बंजारे, विरेन्द्र सिंह, प्र.आर. यशवंत वर्मा, सुनील सिंह, मिलन राठौर, आर. लक्ष्मीनारायण कश्यप, आमिर पैकरा, पुनेश्वर आजाद, म.आर. रूबी आस्मीन एवं समस्त थाना स्प्टाप का सराहनिय योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *