छत्तीसगढ़ में CAF में भर्ती…133 पदों के लिए 15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इन पदों में भर्ती के लिए आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष। अधिकतम आयु 28 वर्ष होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगीRAIPUR. छत्तीसगढ़ में लगातार भर्ती की जा रही है। इस बीच, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)में कांस्टेबल के लिए भर्ती निकाली गई है। 133 पदों पर होने वाली छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती के लिए 15 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। 10वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए www.cgpolice.gov.in पर देख सकते हैं।

आयु सीमा एवं छूट
इन पदों में भर्ती के लिए आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष। अधिकतम आयु 28 वर्ष होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी ।पुरुष की लंबाई कम से कम 168 सेमी हो। महिला की लंबाई कम से कम 158 सेमी हो। पुरुष अभ्यर्थी का सीना कम से कम 81 सेमी हो। फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।

ये होनी चाहिए योग्यता
छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य स्थित स्कूल से 10वीं पास। केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार तथा राहत शिविरों में निवासरत् परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के अभ्यर्थी जो 5वीं कक्षा उत्तीर्ण हों, वे भी पात्र होंगे। आरक्षक (चालक) पद हेतु भारी वाहन चालन का लाइसेंस होना एवं आरक्षक (ट्रेड) हेतु संबंधित ट्रेड में दक्षता होना आवश्यक अर्हता है।

ऐसे होगा चयन
इसके लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 125 रुपए तय किया गया है। वहीं, चयन प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। इसके अनुसार शारीरिक नापतौल परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने वालों का चयन किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *