अम्बिका सोनवानी,,घरघोड़ा रायगढ़

घरघोड़ा के प्राथमिक शाला कसैया के समर कैम्प में बच्चे आनंदित होकर विविध ज्ञान से हो रहे हैं लाभान्वित
घरघोड़ा – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ,कार्यालय कलेक्टर द्वारा प्रसारित आदेश के अनुक्रम में कुशल निर्देशन में संकुल के शिक्षकों के सहयोग से शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के तहत समर कैम्प का आयोजन संकुल केन्द्र कन्या घरघोड़ा प्रा शाला कसैया में आयोजित किया गया।
समर कैम्प में आज विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन सम्बंधित जानकारी भी प्रदान किया गया जिसमें बाढ़, भूकंप, नवतपा, दुर्घटना, डायरिया,कोविड जैसे महामारी से कैसे बचाओ किया जाए इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान किया गया। द्वितीय चरण में विद्यार्थियों को गणितीय दक्षता को विकसित करने हेतु प्रतिदिन की भांति टेबल रीडिंग 1 से 20 तक करवाया गया।
तत पश्चात रेल्वे ट्रैक का विजिट किया गया साथ मे किस प्रकार परिवहन किया जाता है और रेलवे का लाभ हम किस प्रकार और कैसे ले पाएंगे इससे सम्बंधित जानकारी दी गई l
आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक मनीष बोहिदार शिक्षिका कमला पटेल और श्रीमती सपना एक्का मैडम, अजीम प्रेम जी से सत्यप्रिया जी भी उपस्थित थे ।
समर कैम्प बच्चों के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई अभिनव पहल है।समर कैम्प का लाभ अधिकाधिक बच्चों को मिले इस हेतु विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एम एस कोंध प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला कसैया एवं संकुल के समन्वयक सतत् प्रयासरत हैं।
आज के कार्यक्रम में 05 पालक, 18 बच्चे एवं 03शिक्षक शामिल हुए,,000


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192749
Total views : 8228693