गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है,,, कूलर की मांग बढ़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा, मार्च माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी ने आम जनों को हलाकान कर दिया है, हालांकि 2 दिन बाद होली रंग पंचमी का त्यौहार है फिर भी गर्मी ने आम जनों को परेशान कर रखा है, गर्मी के चलते दल्ली राजहरा शहर में कूलर और एसी की मांग बढ़ने

लगी,गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। धूप की तपिश से दोपहर होते ही दल्ली राजहरा सहित आसपास की सड़कें सूनी होने लगी है। लगातार कूलर की मांग बढ़ने लगी है दल्ली राजहरा के बाजारों में विभिन्न प्रकार के कूलर आ गए हैं
दल्लीराजहरा के दुकानदारों ने बताया कि उच्च क्वालिटी के कूलर ₹4000 से लेकर ₹8000 तक उपलब्ध हैं विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के कूलर दल्ली राजहरा सहित क्षेत्र के बाजारों में उपलब्ध है बाजार में गर्मी से राहत दिलाने वाले कूलर, एसी व खस की पूछ-परख बढ़ गई है।

सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश बढ़ने लगी है, जिसका असर बाजार पर दिखने लगा है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं। बाजार में कूलर में लगाने के लिए खस की मांग बढ़ गई है,

दल्लीराजहरा के बाजार सहित चिखलाकसा के न्यू मार्केट नयाबाजार में जगह-जगह कूलर के खस बेचने वालों की दुकाने लगी हैं। लोग पुराने हो चुके खस को हटाकर नया खस लगा रहे हैं ताकि गर्मी से निजात मिल सके।

नगरवासी गर्मी से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं। दल्लीराजहरा बाजार में नए कूलरों की मांग बढ़ गई है। पुराने कूलरों की मरम्मत व खस बदलने काम लोग शुरू कर दिए हैं। बाजार में एक सेट कूलर की बनी खस 120 रुपये लेकर 150 रुपये तक में बिक रहा हैं। वहीं खुले में खस 120 रुपये किलो तक बिक रहा है।

पुराने कूलरों की मरम्मत
लोग गर्मी से राहत पाने के लिए घरों के पुराने कूलरों की मरम्मत कराना शुरू कर दिए हैं। दल्लीराजहरा के खस दुकानदार (निशांत लांगे बोडगांव, देवी महाराष्ट्र) बतलाया में दल्लीराजहरा में पिछले कई सालों से खस बेंच रहा हूं। लोग से पुराने कूलर का मरम्मत व खस बदलने व मजदूरी सहित 300 रुपये खर्च आता है। जड़ी वाली खस की मांग ज्यादा है। जो अभी बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रही है।-सूर्य अब अपने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिससे दल्ली राजहरा में तापमान बढ़ने लगा है लोग अब अपने आप को अब घरो मे कैद करना शुरू कर रहे है दोपहर के बाद धीरे-धीरे दल्ली राजहरा की सड़कें सूनी एवं विरान होने लगी है तेज गर्मी होने से नगर मे कुलर,पंखा की दुकानें पूरी तरह से सज चुकी है साथ ही लोग अपने पुराने कुलर को रिपेयरिंग करवाने व नया खस लगवाने मे लगे हुए है ,गर्मी तेज होने से नगर के दुकानदारों विजय कुमार जैन, प्रहलाद कुमार जैन,गोपाल, प्रकाश, उपेंद्र ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के वजह से लाक डाउन होने से कुलर पंखा नही बेच पा रहे थे लेकिन इस साल कुलर पंखों की बिक्री काफी अच्छी है साथ ही शादी सीजन के वजह से कुलर की पंखों डिमांड ज्यादा होने लगी है और प्रशान्त नेताम बताते है कि पुराने कुलर रिपेयरिंग के लिए तथा नये खस लगाने के लिए हमारे दुकान मे इस साल ग्राहक बहुत है पिछले दो साल से इस साल काफी अच्छा है और उम्मीद है कि आगे भी अच्छा रहेगा,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *